गुड़ खाकर ठंडा पानी पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:56

रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से मिलेंगे बेहतरीन लाभ, जानें इस पानी को बनाने का तरीका

सुबह-सुबह खाली पेट गुड़ का पानी नियमित रूप से पीने पर शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। यह पेट के रोगों को खत्म करने में मददगार होता है। जानें 

आप सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन जरूर करते होंगे, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में गर्मी बनी रहती है और अन्य कई फायदे भी इसे खाने से मिलते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन आप नहीं करते होंगे, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मी में इसका सेवन करने से कई लोगों को पेट में जलन की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको गुड़ की तासीर को ठंडा करना होगा। इसके लिए गुड़ का पानी तैयार करें। गुड़ के पानी की तासीर गर्म नहीं होती है, ऐसे में आप आसानी से गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन कर सकते हैं। गुड़ के पानी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमें कई फायदे मिलते हैं। 
गुड़ में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Jaggery)

विटामिन बी1 और बी6
विटामिन सी
मैग्नीशियम
आयरन
पोटैशियम
कैल्शियम

jaggery water
कैसे बनाएं गुड़ का पानी (How to Make Jaggery Water)

गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में आप सिंपल गुड़ के रूप में न खाकर इसके पानी के रूप में सेवन कर सकते हैं। गुड़ का पानी बनाने के लिए रात को एक गिलास पानी में थोड़ा-सा गुड़ मिला लें। सुबह उठकर खाली पेट इस पानी का पिएं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।


गुड़ का पानी पीने के फायदे (Benefits of Jaggery Water)

गुड़ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गुड़ का पानी रोज सुबह खाली पेट पिया जाए, तो इससे पेट के रोग दूर होने के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए इससे हड्डियां भी मजबूत होती है।
पेट के रोग दूर करे गुड़ का पानी (Jaggery Water to Relieve Stomach Diseases)

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट के रोग वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। आजकल हर एक व्यक्ति पेट के रोग जैसे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या से परेशान रहता है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इसके पानी का सेवन करने से आपकी इन समस्याओं में काफी हद तक कमी आ सकती है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में मददगार होती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम कर पाती है और पेट के रोग धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।

stomch
वजन कम करने में फायदेमंद है गुड़ का पानी (Jaggery Water is Beneficial in Reducing Weight)

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट गुड़ के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6 और विटामिन सी पाया जाता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से बॉडी का एक्सट्रा फैट धीरे-धीरे बर्न होने लगता है। इसलिए अगर आप अपने मोटपे से परेशान हैं, तो आप इस पानी का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए गुड़ का पानी (Jaggery Water Increases Immunity)

आजकल कोरोना से लड़ने के लिए हम अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की तरफ काफी ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए कई तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। ऐसे में आप चाहें तो गुड़ के पानी का इस्तेमाल आप इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो फ्री रैडिकल्स के डैमेज से बचाकर इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। 


खून की कमी दूर करे गुड़ का पानी (Jaggery Water Increase Hemoglobin)

गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में खून की कमी होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में फायदेमंद होता है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो आप रोज सुबह इसका पानी पी सकते हैं। 

good sleep
अनिद्रा की समस्या दूर करे गुड़ का पानी (Jaggery Water to Remove Insomnia Problem)

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है या बीच-बीच में नींद टूटती है, तो ऐसे में गुड़ के पानी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना है। इस पानी को पीने से आपको रात में काफी अच्छी नींद आएगी। क्योंकि खाली पेट इसका पानी पीने से हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा मिलता है, जिससे रात में काफी अच्छे से नींद आती है। इसके साथ ही इसका पानी पीने से ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है।

आप भी रोज सुबह उठकर खाली पेट गुड़ का पानी पी सकते हैं। इससे शरीर में कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। इसका सेवन आप सभी बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन किया जा सकता है। क्योंकि रात भर पानी में गुड़ को भिगोकर रखने से उसकी तासीर थोड़ी ठंडी हो जाता है। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info